हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh16, Sep 2024 03:30 PMnaidunia.com

मनी प्लांट को वास्तु में धन को आकर्षित करने वाला पौधा बताया गया है। इसे घर में लगाने से सुख-शांति आती है और धन लाभ भी होता है। आइए जानते हैं कि हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाने से क्या होता है-

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाने से घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धन-संपत्ति में वृद्धि

हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाने से जीवन में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग भी बनते हैं।

किस दिशा में रखें?

मनी प्लांट को पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। इस दिशा को शुभ माना जाता है और इससे घर में धन-धान्य का भंडार भी भरा रहता है।

कम होता है तनाव

अगर जीवन में तनाव का सामना कर रहे हैं,तो हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाने से तनाव कम होता है और इससे मानसिक शांति भी मिलती है।

आती है खुशहाली

हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है और इससे परिवार के बीच में प्रेम भी बढ़ता है।

बढ़ता है सामाजिक संपर्क

हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट को पूर्व दिशा की ओर लगाने से सामाजिक संपर्क बढ़ता है और इससे मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

इन कारणों से हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगा सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

महालक्ष्मी व्रत का क्या महत्व है?