आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि सफेद बालों का आना बुढ़ापे का संकेत होता है। हालांकि, वर्तमान समय में 30 साल की उम्र के बाद ही सफेद बाल आने शुरू हो जाते हैं।
सफेद बालों के आने के बाद युवाओं को काफी टेंशन हो जाती हैं। इतना ही नहीं, ज्यादातर लड़कियां इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं।
काले बालों के सफेद होने से जुड़े कई मिथक लोगों के बीच मौजूद है। ऐसा भी कहा जाता है कि सफेद बालों को तोड़ने से बाकी बाल भी जल्दी सफेद होने लगते हैं।
लोगों के बीच यह मिथक मौजूद है कि एक सफेद बाल तोड़ने से अन्य बाल भी बेहद जल्द सफेद हो जाते हैं। हालांकि, ये बात सच नहीं है।
सफेद बालों को तोड़ने से अन्य बाल सफेद नहीं होते हैं, लेकिन यह भी सच है कि बालों को तोड़ना सही नहीं होता है। ऐसा करने से स्कैल्प के फॉलिकल को नुकसान पहुंचता है।
अगर आप काफी ज्यादा सफेद बालों को तोड़ने की कोशिश में लगे रहते हैं, तो भविष्य में आपको बाल न उगने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपके सिर पर सफेद बाल नजर आने लगते हैं तो इसे डाई से छिपाने की जरूरत नहीं है। आपको अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए, जिससे नए बाल उगाने में मदद मिलें।
बालों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि हेयर डैमेज को कंट्रोल किया जाएं। ऐसा करने के लिए आपको अपनी खानपान की कुछ बुरी आदतों को भी बदलना होगा।