उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोने से क्या होता है?


By Ayushi Singh10, Nov 2024 01:09 PMnaidunia.com

अक्सर लोग गलत दिशा की ओर पैर करके सोते हैं, जिससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोने से क्या होता है-

उत्तर दिशा

उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोना शुभ माना जाता है। इससे आयु में वृद्धि होती है और शांति बनी रहती है।

बनी रहती है सुख-समृद्धि

इस दिशा में पैर करके सोने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और इससे सुख-शांति वास होता है।

कम होता है तनाव

उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोने से तनाव कम होता है और इससे मानसिक शांति भी मिलती है।

ज्ञान की प्राप्ति

इस दिशा में पैर करके सोने से जीवन में ज्ञान की प्राप्ति होती है और दिमाग का विकास होता है। कई लाभ भी प्राप्त होते हैं।

दूर होते हैं नकारात्मक विचार

उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोने से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

जीवन रहता है खुशहाल

ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में पैर करके सोने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और सुख-शांति का आगमन होता है।

इन कारणों से उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Chhath Puja 2024: इन नियमों का पालन करें, वरना छठी मैया होंगी नाराज