रोजाना पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना 10 हजार कदम चलने पर शरीर में क्या बदलाव होते हैं-
रोजाना 10 हजार कदम चलने से शरीर में बल्ड सर्कुलेशन बेहतर करने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप रोजाना 10 हजार कदम पैदल चलते हैं, तो लगभग 300-500 तक कैलोरी को बर्न करने में सहायता मिल सकती है। जिसकी वजह से वजन कम हो सकता है।
रोजाना वॉकिंग करना शरीर के अलावा दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए, अगर आप तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं, तो पैदल चलना फायदेमंद हो सकता है।
लगातार 10,000 कदम चलने से पैरों, जांघों और हिप्स की मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायता मिलती है।
अगर आप मधुमेह की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो रोजाना 10 हजार कदम पैदल चलना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना 10 हजार कदम चलने से अच्छी नींद आने में सहायता मिल सकतती है।
अगर आपको जोडों में दर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है, तो इस बारे में पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com