छोटे बच्चों को चांदी की चेन पहनाने की सलाह बड़े बुजुर्ग देते हैं। आइए जानते हैं कि चांदी की चेन पहनने से बच्चों को क्या फायदे मिलते हैं।
चांदी को मन का कारक माना जाता है। खासकर बच्चों को चांदी की चेन पहनाने से उनका मन काबू में रहता है और चंचलता कम होती है।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि चांदी की चेन पहनने से बच्चों का दिमाग तेज होता है। इतना ही नहीं, बच्चों का मानसिक रोगों से भी बचाव होता है।
चांदी की चेन पहनने से बच्चों का पढ़ाई पर फोकस बढ़ता है। ऐसे बच्चे पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म करते हैं और याद रखने की क्षमता भी बढ़ती है।
माना जाता है कि चांदी की चेन पहनने से बच्चों का बीमारियों से बचाव होता है। यदि आपके बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं तो उन्हें चांदी की चेन जरूर पहनाएं।
छोटे बच्चों को बेहद जल्द नजर लग जाती है। नजर दोष से बचने के लिए बच्चों को चांदी की चेन पहनाएं और आपको असर खुद देखने को मिल जाएगा।
चांदी की चेन पहनाने से बच्चों का चंद्रमा स्थिर हो जाता है। इसकी वजह से बच्चे शरारत भी कम करते हैं और उनकी चंचलता कम हो जाती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। चांदी की चेन पहनाने से जुड़े किसी दावे की पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि चांदी की चेन पहनाने का बच्चों को क्या फायदा मिलता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ