लिवर में गर्मी बढ़ने से क्या होता है?


By Sahil25, Apr 2024 04:23 PMnaidunia.com

लिवर से जुड़ी समस्या

हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग में से एक लिवर है। यह पूरे शरीर की गंदगी को बाहर करने का काम करता है। लिवर अगर सही से काम नहीं करता है तो ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

लिवर में गर्मी बढ़ना

गर्मियों के दिन पेट में गर्मी बढ़ जाती है। दरअसल, ऐसा ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने से होता है। लिवर की गर्मी बढ़ने से शरीर पर कई लक्षण नजर आते हैं।

गर्मी बढ़ने से क्या होता है?

सबसे अहम सवाल खड़ा होता है कि लिवर की गर्मी बढ़ने से क्या होता है। सबसे पहला असर तो लिवर के कामकाज पर पड़ता है। इसके अलावा, शरीर को कई अन्य परेशानियां भी होती हैं।

मुंह में छाले होना

पेट या लिवर की गर्मी की वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं। इस वजह से मसालेदार खाना खाने पर मुंह में जलन महसूस होती है।

बॉडी एक्ने की प्रॉब्लम

लिवर की गर्मी के कारण बॉडी पर एक्ने की समस्या होती है। इसके शुरुआती लक्षण पीठ पर नजर आते हैं और बाद में चेहरे पर भी दाने होने लगते हैं।

मुंह से बदबू आना

लिवर में गड़बड़ी होने पर मुंह से बदबू आने लगती है। यदि आपके लिवर में गर्मी है तो मुंह से तेज बदबू आने लगेगी।

मल का कलर बदलना

यदि मल का रंग बदल जाता है तो यह लिवर में गंदगी जमा होने का लक्षण है। बता दें कि लिवर डैमेज होने पर पूरे शरीर में गड़बड़ी होने लगती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है। इस पर विश्वास करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

यहां हमने जाना कि लिवर में गड़बड़ी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये संकेतों को न करें इग्नोर, पेट में हो सकती है बड़ी गड़बड़