घर में लक्ष्मी नहीं रुकने का कारण क्या है?


By Amrendra Kumar Yadav08, Sep 2024 01:22 PMnaidunia.com

माता लक्ष्मी हैं धन की देवी

माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। लक्ष्मी जी की कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिलती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

चंचल स्वभाव की होती हैं माता लक्ष्मी

माता लक्ष्मी चंचल स्वभाव की होती हैं। वह किसी भी स्थान पर ज्यादा समय तक नहीं टिकती हैं। वहीं, कुछ कामों को करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

लक्ष्मी जी को साफ-सफाई बेहद पसंद है। ऐसे में जहां पर गंदगी होती है, वहां पर माता लक्ष्मी नहीं रुकती हैं।

जूठे बर्तन न रखें

इसके साथ ही घर में कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। बहुत से लोग रात में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं, ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।

धन संबंधी परेशानियों का करना पड़ता है सामना

ऐसे में आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

सूर्यास्त के बाद न लगाएं झाड़ू

कभी भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती है।

सोने उठने का रखें ध्यान

बहुत से लोगों का सोने उठने का कोई समय नहीं होता है, ऐसे में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति को रात में जल्दी सोना चाहिए और सूर्योदय से पहले उठना चाहिए।

भगवान विष्णु के साथ में करें पूजा

माता लक्ष्मी की पूजा कभी भी अकेले नहीं करना चाहिए। पूजा करते समय माता लक्ष्मी की भी पूजा करें, इससे प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करती हैं।

इन कारणों से माता लक्ष्मी घर में नहीं रुकती हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

श्री कृष्ण का प्रिय पेड़ घर में लगाएं, मिलेंगे अनेक फायदे