सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। भक्तगण सुबह और शाम भगवान की आराधना करते हैं और आशीर्वाद की कामना करते हैं।
पूजा करने के लिए कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए। इन नियमों को नजरअंदाज करने से पूजा के शुभ फल नहीं प्राप्त होते हैं।
पूजा करने से पहले घर के मंदिर की सफाई करनी चाहिए। मंदिर की सफाई न करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पूजा करते समय घर के मंदिर को रंगोली व फूलों से सजाएं। इसके साथ ही पूजा के समय भगवान को फूल जरूर अर्पित करें।
ज्योतिष शास्त्र के नियमों के अनुसार, आसन पर बैठकर पूजा करनी चाहिए। खड़े रहकर या फिर बिना आसन के पूजा करने पर शुभ फल नहीं मिलते हैं।
आसन पर बैठकर पूजा करने से पूजा सफल मानी जाती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
पूजा करने के बाद आसन को उठा लें। कई लोग आसन को उठाते नहीं हैं, इस वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आसन उठाने के भी नियम बताए गए हैं। इसके लिए पहले आसन के नीचे जल छिड़क लें और फिर आसन को उठाएं।
पूजा के दौरान इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM