हम सभी यह बात बचपन से सुनते आ रहे हैं कि नारियल का तेल हमारे लिए कितने फायदेमंद होते है। इसे लगाना बालों सहित शरीर तक के लिए फायदेमंद माना जाता है।
आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि अगर नारियल तेल में लौंग को गर्म करके लगया जाएं तो इससे क्या फायदे होते हैं।
लौंग में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को हल्दी रखने में मदद करता है। इससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है।
नारियल तेल और लौंग को मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। लौंग की एंटीफंगल प्रॉपर्टी रूसी को खत्म करने में मदद करती है।
बालों में नारियल तेल में लौंग मिलाकर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, इससे हेयर फॉलिकल्स एक्टिव होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
नारियल तेल को हल्का गुनगुना सिर में लगाने से सिर दर्द कम होता है। इसमें लौंग होने के कारण बालों से खुशबू भी आती है।
रोजाना रात को सोने से पहले यह तेल चेहरे पर लगाने से पिंपल्स, खुजली या स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
नारियल के तेल में लौंग डालकर लगाने से क्या होता है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com