सरसों के तेल में मेथी दाना मिलाकर बालों में लगाने से क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan02, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

सर्दियों में अक्सर लोगों के बाल कमजोर और झड़ने लगते हैं। ऐसे में सरसों तेल और मेथी के दाने को मिलाकर इस्तेमाल करने पर इस समस्या से राहत मिiल सकती है।

मेथी दाने के फायदे

मेथी के दाने में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जिसकी वजह से बालों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

सरसों तेल के फायदे

सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, जिसके कारण सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

डैंड्रफ में फायदेमंद

अगर आपको डेंड्रफ की समस्या है, तो ऐसे में मेथी दाने और सरसों के तेल से सिर की मालिश करें। इससे डेंड्रफ की समस्या कम हो सकती है।

बालों को बढ़ाने में मदद करें

मेथी के दानों में बायोटीन, अमीनो एसिड और सरसों के तेल में मैग्नीशियम, आयरन होता है, जो बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

बालों को सफेद होने से बचाए

मेथी के दोनों में आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में फायदेमंद है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको सेहत से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

घर में छोटे-छोटे कॉकरोच हो जाए तो क्या करें?