जिस तरह बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, उसी तरह इसका तेल से चेहरे को चमकाने के लिए काफी फायदेमंद है।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर मीठे बादाम के तेल से मालिश करने से क्या होता है।
मीठे बादाम का तेल स्किन को डीप नॉरिश करता है और फीकी व बेजान त्वचा में नई चमक लाने में मदद करता है।
इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करती हैं।
अगर आंखों के नीचे काले घेरे हैं, तो रात में सोने से पहले हल्के हाथों से बादाम का तेल लगाने से डार्क सर्कल्स कम करने में मदद मिल सकती है।
यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और ड्राइनेस, पपड़ीदार स्किन और खुजली की समस्या को दूर करता है।
बादाम का तेल पिगमेंटेशन और टैनिंग को कम करने में मदद करता है, जिससे चेहरा साफ और एक समान नजर आता है।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com