सर्दियों के महीने में मूंगफली खाने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलता है,लेकिन कई लोग मूंगफली खाने के बाद पानी पीते हैं। ऐसा करना सही या गलत, आइए जानते हैं-
अगर मूंगफली खाने के बाद पानी का सेवन करते हैं, तो गले में जलन और खराश की समस्या हो सकती है।
मूंगफली में फैट और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में पानी पीने से पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ने का साथ पाचन क्रिया धीरे हो सकती है।
मूंगफली खाकर तुंरत पानी पीने से पेट में गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
मूंगफली की तासीर गर्म होती है। ऐसे में कोई अगर पानी का सेवन करता है, तो शरीर का तापमान अंसतुलित हो सकता है।
मूंगफली और पानी का सेवन एक साथ करने से शरीर में कफ बढ़ सकता है, जिससे की सर्दी या खांसी जैसी बीमारी हो सकती है।
सर्दियों में ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी का सेवन करना बेहतर माना जाता है, इससे पाचन क्रिया मजबूत हो सकती है।
मूंगफली खाने के बाद कम से कम 30 बाद पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से शरीर पर नकारात्मक असर नहीं होगा।
मूंगफली का सेवन करने के बाद पानी पीने से ये परेशानियां हो सकती हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com