हमें खाना धीरे-धीरे चबाकर क्यों खाना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan25, Nov 2024 05:20 PMnaidunia.com

आज के दौर में सभी लोग घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों व्यस्त हो गए हैं। इसी वजह से जल्दी खाना खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं धीरे-धीरे खाना खाने से कितने फायदे हो सकते हैं-

बेहतर पाचन

जब हम खाना धीरे-धीरे चबाते हैं, तो यह बेहतर ढ़ंग से पचता है। साथ ही, पाचन तंत्र खाने में मौजूद सभी पोषक तत्वों को आसानी से सोख लेता है।

वजन कंट्रोल करें

धीरे-धीरे खाने से दिमाग को संकेत मिलता है कि पेट भर चुका है। जिसकी वजह से हम ज्यादा नहीं खातें और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

शुगर लेवल कम करें

जल्दी खाने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जबकि धीरे-धीरे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

भूख कम लगना

आराम से खाना चबाकर खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसके अलावा भूख कंट्रोल होने के साथ बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है।

तनाव से राहत मिले

धीरे-धीरे खाने से मन शांत होता है, जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है, जबकि जल्दी खाने से व्यक्ति के सेहत पर बुरा असर हो सकता है।

जल्दी खाने से बचें

अगर आप जल्दी खाना खाते हैं, तो खाना ठीक से नहीं पचता है। जिसकी वजह से पेट में भारीपन, अपच, गैस और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

ऐसे बनाएं आदत

धीरे खाने की आदत बनाने के लिए आप हर कौर को लगभग 15-20 बार चबाएं और खाते समय टीवी, फोन या अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों का इस्तेमाल न करें।

धीरे-धीरे खाना खाने से हमें ये फायदे हो सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शुगर के मरीज खाएं 1 मौसमी फल, डायबिटीज रहेगा कंट्रोल