काम करने के दौरान पेशाब को लंबे समय तक रोकने से शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से
पेशाब को लंबे समय तक रोकने से किडनी पर नकारात्मक असर हो होता है। जिसके कारण किडनी फेलियर या किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
यूरिन में मौजूद बैक्टीरिया लंबे समय तक मूत्राशय में रहने के कारण यूटीआई इन्फेक्शन के खतरे को बढ़ा सकता है।
ज्यादा देर यूरिन रोकने पर पेशाब करते समय जलन की समस्या महसूस हो सकती है। इसलिए, भूलकर भी पेशाब रोकने की कोशिश ना करें।
पेशाब को लंबे समय तक रोकने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए, पेशाब को ज्यादा देर तक ना रोकें।
हर 3 4 घंटे में पेशाब करने जा सकते हैं, ज्यादा पानी का सेवन करें ताकि शरीर में बैक्टीरिया जमा ना हो और यूरिन आने पर रोकने की कोशिश ना करें।
पेशाब को ज्यादा देर रोकने से जलन, पेट में भारीपन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा और खून आने की समस्या हो सकती है।
अगर पेशाब करते समय आपको इनमें से किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो डॉक्टर से जल्द संपर्क करें।
ज्यादा देर पेशाब रोकने से शरीर को ये नुकसान हो सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com