सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शिव जी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
शिव जी की पूजा करते समय कुछ चीजों को अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। शिव जी की प्रिय चीजें अर्पित करने से जीवन में खुशहाली आती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
शिव जी को अपराजिता का फूल बेहद प्रिय होता है। इसलिए शिव जी की पूजा करते समय इस फूल को जरूर अर्पित करें।
शिव जी को अपराजिता के फूल अर्पित करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो इसके लिए सोमवार को नीले कपड़े में अपराजिता के फूल बांधकर शिव जी को अर्पित करें।
ऐसा करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि किसी की नजर आप पर न पड़े। इस उपाय को करने से नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं।
वहीं, अगर घर के सदस्य किसी न किसी बीमारी से परेशान रहते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए अपराजिता के 3 फूल शिव जी को अर्पित करें और फिर इसे किचन में सफेद कपड़े में बांधकर रखें।
अगर कर्ज से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए सोमवार के दिन अपराजिता के 5 फूल लेकर किसी नदी में प्रवाहित कर दें।
अपराजिता से जुड़े इन उपायों को करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com