गर्मियों में दिन में सोने से क्या होता है?


By Prakhar Pandey01, May 2024 08:30 AMnaidunia.com

गर्मियों के दिन

गर्मियों में दिन लंबे होते हैं और रातें छोटी होती हैं, इस वजह से सही से नींद पूरी नहीं हो पाती है। नींद पूरी न होने की वजह से दिनभर आलस और नींद आती रहती है।

दिन में सोने की आदत

कुछ लोगों की तो दिन में सोने की आदत बन जाती है, ऐसे लोग अक्सर दिन में खाना खाने के बाद सोने लगते हैं। हालांकि दिन में सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या बुरा, इसको लेकर लोगों से तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं।

दिन में रहता है पित्त दोष

ऐसा माना जाता है दिन में 10 बजे से 2 बजे के बीच पित्त दोष होता है, जिस वजह से भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

आती है नींद

वहीं अधिक मेहनत की वजह से कई बार झपकी लेने लगते हैं, ऐसे में इस समय सोने से कफ और पित्त में इंबैलेंस की समस्या हो सकती है।

ले सकते हैं नैप

हालांकि दोपहर में थोड़ी देर के लिए नैप लेना फायदेमंद माना जाता है, इसके लिए खाना खाने के बाद 20-25 मिनट तक सो सकते हैं।

मिलती है एनर्जी

गर्मियों में दिन में थोड़ी देर सोने से शरीर को एनर्जी मिलती है और फिर से पूरी तरह एनर्जेटिक होकर काम करते हैं।

बढ़ सकता है वजन

वहीं मोटे लोगों को दोपहर में सोने से वजन और भी बढ़ सकता है, इस वजह से जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें दिन में सोने से बचना चाहिए।

डायबिटीज की समस्या

डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को भी दिन में न सोने की सलाह दी जाती है, क्योंकि दिन में सोने से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है, जिस वजह से परेशानी होती है।

गर्मियों में दिन में सोना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद है तो वहीं कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

चंदन और मुल्तानी मिट्टी के उबटन से चेहरे पर आएगा चांद सा निखार