हाथ में हल्दी की गांठ बांधने से क्या होता है?


By Ayushi Singh01, Sep 2024 10:54 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में हल्दी की गांठ का विशेष महत्व है। इसे किसी शुभ अवसर पर ही बाधा जाता है, जिससे जीवन में खुशहाली बनी रहे। आइए जानते हैं कि हाथ में हल्दी की गांठ बांधने से क्या होता है-

बचाता है बुरी नजर

अगर किसी को परिवार में बुरी नजर लग गई है, तो वह इंसान हाथ में हल्दी की गांठ को धारण कर सकता है, जिससे आसानी से बुरी नजर से बचा जा सकता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

अगर घर में बुरी नजर का वास है, तो हल्दी की गांठ को हाथ में बांधने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

वाणी होती है मजबूत

अगर आपकी वाणी में मिठास नहीं है, तो हाथ में हल्दी की गांठ बांधने से वाणी मजबूत होती है। इसके साथ ही, मिठास भी आता है।

ग्रह होते हैं मजबूत

जिन लोगों के कुंडली में ग्रह कमजोर है, वह लोग इस हल्दी की गांठ को हाथ में बांध सकते हैं, जिससे ग्रह मजबूत होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कैसे पहने हल्दी की गांठ?

अक्सर लोग सोचते हैं, की हल्दी की गांठ कैसे पहने। इसे हाथ में भी धारण कर सकते हैं और गले में भी पहन सकते हैं। लेकिन सबसे उत्तम हाथ में पहनना माना जाता है।

आती है सुख-समृद्धि

जिन लोगों के जीवन में सुख-शांति नहीं हैं, उन लोगों को हल्दी की गांठ को हाथ में धारण करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

इन कारणों से हाथ में हल्दी की गांठ बांध सकते हैं । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शनिवार की शाम कौन सा दीपक जलाना चाहिए?