मां दुर्गा के चरणों को लाल कपड़े से पोंछने पर क्या होता है?


By Ayushi Singh12, Oct 2024 10:40 AMnaidunia.com

मां दुर्गा को लाल रंग बेहद प्रिय है और लाल रंग का कपड़ा चढ़ाने से वह काफी प्रसन्न होती है। आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के चरणों को लाल कपड़े से पोंछने पर क्या होता है-

प्राप्त होती है कृपा

मां दुर्गा के चरणों को लाल कपड़े से पोंछने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और घर में वास भी करती है।

होता है धन लाभ

मां दुर्गा के चरणों को लाल कपड़े से पोंछने और उस लाल कपड़े को तिजोरी में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं।

बनी रहती है शांति

मां दुर्गा के चरणों को लाल कपड़े से पोंछने और उस लाल कपड़े को घर में रखने से परिवार में शांति बनी रहती है।

प्राप्त होता है आशीर्वाद

लाल रंग शक्ति, प्रेम और उत्साह का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे मां दुर्गा के चरणों पर लगाने से भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आती है सुख-समृद्धि

मां दुर्गा के चरणों को लाल कपड़े से पोंछने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और इससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

श्रद्धा और भक्ति के प्रतीक

मां दुर्गा के चरणों को लाल कपड़े से पोंछने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसे श्रद्धा और भक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

इन कारणों से मां दुर्गा के चरणों को लाल कपड़े से पोंछा जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शनिवार के दिन बरगद के पेड़ में कलावा बांधने से क्या होता है?