मेष राशि की कमजोरी क्या है?


By Ayushi Singh16, Apr 2025 02:40 PMnaidunia.com

राशि आपके व्यक्तित्व का आईना है, जिसके जरिए किसी भी व्यक्ति के गुण,दोष, स्वभाव, व्यक्तित्व के बारे में आसानी से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि मेष राशि की कमजोरी क्या है-

होते हैं असफल

मेष राशि के लोगों की सबसे बड़ी कमी है कि वह लंबे समय से चलने वाले काम में असफल हो जाते हैं, क्योंकि इस काम में उनका काम उचट जाता है।

दूसरों पर थोपते हैं गलतियां

मेष राशि के लोग अपनी गलतियों को जल्दी नहीं मानते हैं बल्कि दूसरों पर थोपते हैं। साथ ही, उन्हें अपनी गलतियां सुनना बिल्कुल नहीं पसंद होता है।

नहीं सुनते कमी

मेष राशि के लोगों को अपनी कमियां सुनना पसंद नहीं होता है और अपनी तारीफ बड़े ही चाव से सुनना अच्छा लगता है।

मंगल स्वामी

मेष राशि के स्वामी मंगल है और मंगल का उग्र ग्रह कहा जाता है। यही कारण है कि इसका असर इस राशि के लोगों पर देखने को मिलता है।

छोटी-छोटी बात पर करते हैं गुस्सा

मेष राशि के लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर जल्दी गुस्सा आ जाता है,जिसके कारण वह गुस्से में सामने वाले इंसान को कुछ भी कह देते हैं।

जल्दी करते हैं भरोसा

मेष राशि के लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी है कि वह किसी भी व्यक्ति पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं और बाद में उन्हें उससे धोखा ही मिलता है।

मेष राशि की कमजोरी ये है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM  

R नाम वाले लोग कैसे होते हैं?