बाबा भोलेनाथ को कौन-सा फल पसंद है?


By Shivansh Shekhar19, Mar 2024 01:30 PMnaidunia.com

बाबा भोलेनाथ के भक्त

यदि आप देवों के देव महादेव के सच्चे भक्त हैं तो यह आपको जानना जरूरी है कि उनको कौन सा फल प्रिय है। यदि नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं।

होते हैं महादेव प्रसन्न

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि पूजा पद्धति के हिसाब से भगवान शिव को कुछ चुनिंदा फल अति प्रिय हैं। ऐसे में उन फलों को चढ़ाते ही महादेव खुश होते हैं।

ये है वो फल

भगवान शिव जी को पूजा के दौरान बेल चढ़ाना बेहद ही शुभ माना जाता है। क्योंकि शास्त्रों में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व काफी ज्यादा है।

धतूरे का फल

यदि आप देवों के देव महादेव की शरण में आए हैं तो उनको आप धतूरे का फल चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से वह आपके ऊपर प्रसन्न हो जाएंगे।

रुद्राक्ष का फल

शिव जी को रुद्राक्ष का फल चढ़ाना सबसे ज्यादा प्रिय माना जाता है। क्योंकी भगवान शिव को प्रिय श्रृंगार रुद्राक्ष माना जाता है।

अर्पित करें फूल

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सोमवार के दिन ये सभी फूल भोलेनाथ को अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से वो काफी ज्यादा प्रसन्न होते हैं।

बदरी बेर

ये ही नहीं महादेव को बदरी बेर भी काफी ज्यादा पसंद है। यह उनका अति प्रिय फल माना जाता है जो की बद्रीनाथ धाम में पाया जाता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

होलिका दहन पर गेहूं की बालियों से करें उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा