ब्रेकअप के बाद क्यों अपनाते हैं लोग रिवेंज रिलेशनशिप?


By Sahil28, Mar 2024 03:51 PMnaidunia.com

रिवेंज रिलेशनशिप क्या है?

कई कपल जल्दबाजी में ब्रेकअप कर लेते हैं। इसके बाद मूव ऑन भी करते हैं, लेकिन उनका अगला रिश्ता प्यार की जगह बदले यानी रिवेंज का होता है।

रिवेंज का रिश्ता

सरल शब्दों में समझे तो रिवेंज का रिश्ता अपने एक्स पार्टनर को चिड़ाने के लिए लोग अपनाते हैं। इसमें वह किसी दूसरे इंसान के साथ जीवन बिताने और खुश रहने की कोशिश करते हैं।

एक्स को सबक सिखाना

रिवेंज रिलेशनशिप का सबसे बड़ा उद्देश्य एक्स पार्टनर को सबक सिखाना होता है। इसके जरिए लोग अपनी अहमियत को समझाने का प्रयास भी करते हैं।

अफेयर और ब्रेकअप

आज के समय में अफेयर और ब्रेकअप आम बात है। ज्यादातर लोग अपने पुराने रिश्तों को पार्टनर से बिल्कुल भी छुपाते नहीं हैं।

एक्स से पार्टनर की तुलना

बदले की भावना के साथ शुरू किए गए रिश्ते में कपल बार-बार पार्टनर की तुलना एक्स से करते पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, कमी नजर आने पर ऐसे लोग एक्स के पास जाने का मन भी बना लेते हैं।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

रिवेंज रिलेशनशिप वालों के अपने एक्स पार्टनर के साथ अफेयर होने के चांस बढ़ जाते हैं। इस वजह से इनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चलते हैं।

शादी से मूव ऑन करना

वर्तमान समय में रिलेशनशिप ही नहीं, शादी से भी लोग मूव ऑन कर लेते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इसका पछतावा बाद में होता है।

नुकसान के बारे में सोचें

किसी भी रिश्ते को खत्म करने से पहले उससे होने वाले नुकसान के बारे में आपको जरूर सोचना चाहिए। खासकर शादी तोड़ने से पहले इसके बारे में एक बार विचार जरूर करें।

यहां हमने जाना कि रिवेंज रिलेशनशिप क्या होता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चेहरे पर दिखते हैं गंदे कोलेस्ट्रॉल के लक्षण