IPL 2024 में सभी 10 टीमों के कप्तान की सैलरी कितनी है?


By Shivansh Shekhar01, Mar 2024 12:00 PMnaidunia.com

IPL 2024 में कप्तानों की सैलरी

आज हम आपको आईपीएल 2024 में किस कप्तान की कितनी सैलरी है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें केएल राहुल सहित एमएस धोनी का नाम शामिल है।

केएल राहुल

केएल राहुल लखनऊ टीम के कप्तान हैं जो पिछले सीजन चोट के चलते बाहर हो गए थे। हालांकि इस बार वो पूरा सीजन खेल सकते हैं। आईपीएल 2024 में उनकी सैलरी 17 करोड़ रुपए है।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल टीम का मुखिया बनाया गया है जो पिछले सीजन बाहर थे। इस बार पंत की आईपीएल सैलरी 16 करोड़ रुपए है।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या अब गुजरात टाइटंस से निकलकर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन चुके हैं। हार्दिक पांड्या की इस बार सैलरी 15 करोड़ रुपए है।

संजू सैमसन

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पिछले कई सीजनों से हैं। आईपीएल 2024 में भी वो इस टीम के कप्तान हैं जिनकी सैलरी 14 करोड़ रुपए है।

श्रेयस अय्यर और एमएस धोनी

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए सैलरी दी जाएगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के थाला धोनी की सैलरी आईपीएल 2024 में 12 करोड़ रुपए है।

शिखर धवन और शुभमन गिल

शिखर धवन पिछले सीजन से पंजाब किंग्स के कप्तान हैं जिनकी सैलरी 8.25 करोड़ है। वहीं, गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

फाफ डु प्लेसिस एडम मार्करम

फाफ डु प्लेसिस को पिछले सीजन से आरसीबी का कप्तान बनाया गया, जिनकी सैलरी 7 करोड़ रुपए है। वहीं, एडम मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद 2.6 करोड़ रुपए दे रही है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

CSK vs RCB: 2023 में इस पायदान पर खत्म हुआ था RCB का सफर