शास्त्रों में ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जिसका संबंध हमारे निजी जीवन से होता है और इसका प्रभाव कही न कही भविष्य में देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि कपड़े धोने का सही दिन कौन-सा है-
सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन कपड़े घोएं। इन दिनों कपड़े धोना अच्छा माना जाता है और किसी प्रकार का दोष नहीं लगता है।
शास्त्रों को अनुसार, कपड़ों को सुबह या दिन के समय धोना चाहिए। साथ ही, रोशनी में कपड़े धोने से किसी प्रकार की परेशानियां नहीं होती है।
ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन कपड़े धोने की मनाही होती है। इस दिन कपड़े धोने से धन से संबंधित समस्या बढ़ने लगती है और सुख-शांति भंग होती है।
रात के समय कपड़े धोने की मनाही होती है क्योंकि रात के अंधेरे और जल्दबाजी में हम कपड़ों की जेब सही प्रकार से देख नहीं पाते हैं।
माना जाता है कि सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय कपड़े नहीं धोने चाहिए, क्योंकि इसका संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। इसलिए कपड़े धोने से बचना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
कपड़े धोने का सही दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM