अक्सर लोगों को किशमिश और मुनक्का एक ही लगाता है, लेकिन दोनों में कई बारीकी अंतर होते हैं। आइए दोनों के बीच के अंतर जानते हैं।
दोनों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बता दें कि दोनों अंगूर से ही बनते हैं, लेकिन फिर भी कई अंतर होते हैं।
किशमिश का साइज छोटा और पतला होता है। जबकि मुनक्का का साइज बड़ा और मोटा होता है। यानी दोनों का साइज अलग होता है।
किशमिश और मुनक्का का रंग भी अलग-अलग होता है। दरअसल, किशमिश का रंग हल्का और मुनक्का का रंग गहरा होता है।
किशमिश और मुनक्का का स्वाद एक सा नहीं होता है। किशमिश खट्टा-मीठा होता है। जबकि मुनक्का का स्वाद मीठा होता है।
किशमिश और मुनक्का में अंतर करने के लिए आप बीज भी देख सकते है। मुनक्का में बीज होता है, लेकिन किशमिश में नहीं होता है।
दोनों के बनाने की प्रक्रिया भी अलग होती है। किशमिश को छोटे अंगूरों को सुखाकर बनाया जाता है। जबकि मुनक्का बड़े और पके हुए अंगूरों को सुखाकर तैयार किया जाता है।
किशमिश और मुनक्का में ये सभी अंतर होते हैं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ