गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस दोनों ही भारत के लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिन है, लेकिन कई बार लोग इन दोनों की बीच का अंतर नहीं समझ पाते हैं।
अगर आप भी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस का नाम सुनते ही कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो आज इसको क्लियर कर लें।
गणतंत्र दिवस हर साल की 26 जनवरी को मनाया जाता है। जबकि स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस संविधान को अपनाने का प्रतीक हैं कि इस दिन संविधान लागू हुआ था। स्वतंत्रता दिवस आजादी का प्रतीक हैं। इस दिन भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था।
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर झंडा फहराते हैं। जबकि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं।
गणतंत्र दिवस के दिन संविधान का रचयिताओं को याद किया जाता है। जबकि स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के वीरों की कुर्बानियों को याद किया जाता हैं।
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आप इन बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं।
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस दोनों ही हम भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। इस तरह की और जानकारी जानने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ