कई लोगों के नाखून पर सफेद धब्बे होते हैं। जिसे बायोलॉजी की भाषा में ल्यूकोनिशिया के नाम से जाना जाता है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि नाखून पर सफेद निशान क्यों होते हैं।
नाखून पर सफेद निशान होने का एक कारण शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। इसके कारण नाखून पर सफेद धब्बे बन जाते हैं।
शरीर में जिंक की कमी के कारण भी कई बार नाखून पर सफेद निशान पड़ जाते हैं। शरीर में इसकी कमी से नाखून कमजोर हो सकते हैं और सफेद निशान नजर आ सकते हैं।
शरीर में विटामिन बी6 और बी12 की कमी के कारण नाखून पर सफेद धब्बे नजर आ सकते हैं।
शरीर में विटामिन डी कमी के कारण नाखून कमजोर होकर टूट सकते हैं और सफेद धब्बे दिख सकते हैं।
नाखून पर सफेद रंग के निशान शरीर में प्रोटीन की कमी की ओर इशारा करते हैं। इसकी कमी से सफेद धब्बे नजर आ सकते हैं।
नाखून से सफेद निशान हटाने के लिए पोषण युक्त आहार लें। अपनी डाइट जिंक, कैल्शियम, विटामिन बी12 के लिए अंडा, मछली, दूध आदि का सेवन करें।
नाखून से सफेद निशान हटाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे शरीर को नमी मिलती है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com