मानव शरीर में सबसे ज्यादा कॉम्प्लेक्स होती है। इसमें कई प्रकार के राज छिपे होते हैं। इनमें से कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें जानने की हमारे मन में अक्सर इच्छुकता होती रहती है।
ऐसा ही एक सवाल हमारे मन में ये आता है कि इंसान के शरीर बहने वाले खून का रंग लाल होता है, तो नसों का रंग नीला या हरा क्यों होता है?
आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि नसों का असली रंग किस कलर का होता है और कुछ लोगों की नसें नीली तो कुछ लोगों की हरी क्यों दिखाई देती है?
ऑक्सीजन युक्त खून चमकदार लाल होता है। ऑक्सीजन के बिना वाले खून गहरे लाल रंग का होता है।
त्वचा पर पड़ने वाला प्रकाश अलग-अलग तरंगदैर्घ्य में बंट जाता है। लाल रंग की तुलना में नीली रोशनी त्वचा से ज्यादा परावर्तित होती है, जिससे नसें नीली दिखाई देती हैं।
नसें हल्की स्किन पर ज्यादा नीली दिखाई देती हैं। वहीं, गहरी स्किन पर नसें कम नजर आती हैं या गहरे हरे रंग की दिख सकती हैं।
नसों का असली रंग रंगहीन होता है, लेकिन प्रकाश और त्वचा की मोटाई के कारण वे नीली या हरी दिखाई देती हैं।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM