विश्व भर में चाय पीने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। गलत समय पर चाय पीने से पेट से जुड़ी समस्या पैदा होने की संभावना रहती है।
दूध से बनी चाय का सेवन अधिकतर लोग करते हैं। इस चाय का सेवन दिन में 1 से 2 कप ही करनी चाहिए। लेकिन उसे भी सही टाइम पर ही पिएं।
कुछ लोग सुबह उठते ही चाय पीते हैं, जो कि गलत समय है। सुबह चाय का सेवन नाश्ते करने के 1 घंटे बाद करना चाहिए।
अगर आप दोपहर में चाय का सेवन करना चाहते हैं, तो लंच करने के कम से कम 1-2 घंटे बाद पिएं। लंच के तुरंत बाद न पिएं।
शाम के समय में भी चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है। इस समय आप रात के सोने से कम से कम 6 घंटे पहले चाय पिएं।
अक्सर लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही चाय पीते हैं। ऐसी स्थिति में चाय का सेवन करना पाचन संबंधित समस्याओं को न्योता देना होता है।
कभी भूलकर भी खाली पेट चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट चाय पीने से पेट में गैस बन सकती है।