डिनर की सही टाइमिंग क्या है?


By Amrendra Kumar Yadav02, Sep 2024 02:27 PMnaidunia.com

डिनर है बहुत जरूरी

रात का भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। खाना हमारे शरीर में न सिर्फ पोषक तत्वों की पूर्ति करता है बल्कि एनर्जी भी प्रदान करता है।

खाने की टाइमिंग

खाने के साथ-साथ इसकी टाइमिंग का भी सेहत पर असर पड़ता है। ऐसे में जानेंगे कि डिनर यानी कि रात के भोजन का सही समय क्या है?

मेटाबॉलिज्म रहता है दुरुस्त

समय से भोजन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है। वहीं, समय का ध्यान न देने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सोने से करीब 3 घंटे पहले खाएं

रात में डिनर करने का सबसे सही समय सोने से करीब 2 से 3 घंटे पहले का माना जाता है। ऐसे में अगर 10-11 बजे तक सोते हैं, तो डिनर 7-8 बजे तक कर लेना चाहिए।

सही से पचता है भोजन

सोने से करीब 2-3 घंटा पहले भोजन करने से भोजन आसानी से पच जाता है और शरीर के अंगों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।

अच्छी नींद आती है

समय से रात का भोजन करने से नींद अच्छी आती है। वहीं, खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेट जाने से नींद में बाधा उत्पन्न होती है।

पाचन रहता है दुरुस्त

समय से भोजन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और गैस, एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। वहीं, देर रात में भोजन करने से गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि की शिकायत होती है।

खाने के बाद थोड़ी देर टहलें

डिनर करने के बाद थोड़ी देर अवश्य टहलें। इससे खाना आसानी से पच जाता है और शरीर हेल्दी और एक्टिव रहता है।

डिनर करने का सही समय रात 7-8 बजे है। हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

किशमिश का पानी पीने से दूर होती हैं 5 समस्याएं