महिलाओं में पीरियड्स के दौरान अक्सर हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं। ऐसे में ये 5 चीजें खाने से इसे संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।
दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आंतो को डिटॉक्स करने में मददगार है। साथ ही, यह हार्मोन संतुलित रखने में सहायक है।
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर के बेहद जरूरी होती हैं। ये खून बढ़ाने, इम्यूनिटी लेवल बूस्ट करने और हार्मोन संतुलित रखने में कारगर हैं।
ड्राई फ्रूट्स महंगे होते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। इनका नियमित रूप से सेवन करने पर हार्मोन को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।
काले चने प्रोटीन और फाइबर का अच्छा जरिया होते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने और हार्मोन को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको बताए गए चीजों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com