नाशपाती का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन सही समय पर इसका सेवन करना चाहिए। अक्सर लोग किसी भी समय नाशपाती खा लेते है।
इस फल में फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन के, एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम पाया जाता है।
नाशपाती का सेवन खाली पेट करना अधिक फायदेमंद होता है। नाशपाती खाने से सबसे अच्छा समय सुबह का होता है।
यदि रोजाना नाशपाती का सेवन करते है, तो शरीर कोई अद्भुत फायदे मिल सकते है। इस फल को सेहत के लिए वरदान माना जाता है।
अगर नियमित रूप से नाशपाती का सेवन करते है, तो पाचन दुरुस्त रहता है। कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
नाशपाती का सेवन करने से हार्ट पर भी अच्छा असर पड़ता है। हार्ट से जुड़ी समस्याओं में नाशपाती खाना फायदेमंद होता है।
नाशपाती का सेवन सीमित रूप में ही करना चाहिए। इसलिए, सुबह खाली पेट रोज 1 नाशपाती से ज्यादा न खाएं।