छठ पूजा का विशेष महत्व है और इस व्रत को करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही, घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा में सूप में क्या-क्या सामान होना चाहिए-
छठ पूजा में सूप में केला, तरबूज, सेब आदि फल शामिल होते हैं और ये फल सूर्य देवता को अर्पित किए जाते हैं।
छठ पूजा में ठेकुआ का विशेष महत्व है, जो आटे,गुड़ और घी से बनाया जाता है। साथ ही, छठी मैया को ठेकुआ बेहद प्रिय है।
छठ पूजा में सूप में नारियल रखना अच्छा माना जाता है और इससे श्रीफल भी कहा जाता है।
छठ पूजा में सूप में श्रृंगार का सामान होना बेहद जरूरी होता है। इससे पति की उम्र लंबी होती है।
छठ पूजा में सूप में चावल होना भी जरूरी है। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और छठी मैया से वरदान मिलता है।
छठ पूजा में बांस के सूप का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है और सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग करना चाहिए।
छठ पूजा में सूप में इन सामानों का होना जरूरी है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM