आप भी शाम के समय ये काम करते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए, आज ही इन कामों को करना बंद कर दें-
घर मे शाम के समय झाड़ू लगाने से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसलिए, कभी भी शाम के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।
शाम के समय घर में शांति बनाएं रखें, बहस और झगड़ा करने से बचें। ऐसे करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
पूजा घर को हमेशा साफ रखें। साथ ही, रोजाना शाम के समय दीपक जरूर जलाएं, इससे दवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
शाम के समय पैसे उधार देने से आर्थिक समस्याएं घेर सकती हैं। इसलिए, कभी भी शाम या रात के समय पैसे किसी को उधार ना दें।
शाम होने के बाद कपड़े और बर्तन नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से धन हानि और घर में लड़ाई होने की संभावना बढ़ सकती है।
घर में कचरे को रखना अशुभ माना जाता है। इसलिए, इसे शाम होने से पहले ही बाहर फेंक दें, इससे घर मे सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।
शाम होने के बाद कभी भी घर में अंधेरा ना रखें, इसे अशुभ माना जाता है। साथ ही, ऐसे घर में देवी लक्ष्मी नहीं आती हैं।
शाम के समय ये काम करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com