दीपक जलाते समय पढ़ें यह मंत्र, पूरी होगी हर मनोकामना


By Prakhar Pandey20, Apr 2024 04:30 PMnaidunia.com

पूजा-पाठ

पूजा के समय दीपक का विशेष महत्व होता है, इसके अलावा किसी भी धार्मिक काम में दीपक जरूर प्रज्वलित किया जाता है।

कार्यों में मिलती है सफलता

ऐसा कहा जाता है दीपक जलाने से अग्नि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है तथा कार्यों में सफलता मिलती है।

घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा

ऐसा कहा जाता है कि घर में दीपक जलाने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर के लोगों में प्यार बढ़ता है।

करें इन मंत्रों का जाप

वहीं दीपक जलाते समय मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। मंत्र पढ़ने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

शुभं करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम, शत्रु बुद्धि विनाशाय,दीपं ज्योति नमोस्तुते।

क्या है अर्थ

इस मंत्र का अर्थ है कि दीपक जो शुभता, स्वास्थ्य, समृद्धि लाता है और जो शत्रुतापूर्ण भावनाओं को नष्ट करता है, ऐसी दीपक को रोशनी को हम नमन करते हैं।

सुबह-शाम जलाएं दीपक

सुबह और शाम में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

घर में मुख्य द्वार पर दीपक

वहीं घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

रात में बिस्तर के नीचे पानी रखने से क्या होता है?