लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या उपाय करें?


By Ayushi Singh23, Feb 2025 11:30 AMnaidunia.com

अक्सर लोग जीवन में लाभ पाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं, जिससे वह सफल होते हैं। आइए जानते हैं कि लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या उपाय करें-

शुक्रवार को व्रत रखें

लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को व्रत रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और वह घर में वास करती है।

पूजा करें

शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता की विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से जीवन में कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

लाल फूल चढ़ाएं

माता लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें लाल फूल अर्पित करें और उन्हें लाल फूल बेहद प्रिय भी होते हैं। इससे वह प्रसन्न भी होती है।

भोग लगाएं

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय खीर, बताशे, मखाने का भोग लगाएं। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।

मंत्र का जाप करें

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और इससे आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

चांदी का सिक्का रखें

मंदिर में माता लक्ष्मी के पास चांदी का सिक्का रखें। इससे उनकी कृपा के साथ कई लाभ भी मिलते हैं। इससे धन लाभ भी होता है।

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए ये उपाय करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सपने में शिवलिंग देखने से बदल सकती है किस्मत, जानें फायदे