सावन में नहीं करें वास्तु से जुड़ी ये गलतियां


By Shivansh Shekhar10, Jul 2024 12:30 PMnaidunia.com

सावन का महीना

सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में भगवान शिव जी के सभी भक्त उनकी भक्ति में पूरी तरह से लीन रहने वाले हैं।

सावन के सोमवार

सावन महीने में सोमवार व्रत का एक अलग ही महत्व होता है। अगर आप भी घर में भोलेनाथ की पूजा करते हैं, तो वास्तु की इन गलतियों का ध्यान रखें।

महादेव की मूर्ति

कैलाश पर्वत पर भगवान शिव का निवास स्थान उत्तर दिशा की ओर है। ऐसे में महादेव की मूर्ति या तस्वीर उत्तर में रखना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

क्रोध मुद्रा तस्वीर

भगवान भोलेनाथ की ऐसी कोई मूर्ति ना लगाएं, जिसमें वो क्रोध वाली मुद्रा में दिख रहे हों। क्रोध मुद्रा वाले महादेव विनाश का प्रतीक हैं।

साफ-सुथरा रखें

घर में जिस स्थान पर भगवान शंकर की प्रतिमा हो, वहां पर गंदगी बिलकुल न फैलाएं। महादेव के स्थान के आसपास पूरी तरह साफ-सफाई रखें।

महादेव का परिवार

घर के अंदर वो तस्वीर जिसमें महादेव अपने परिवार गणेश, पार्वती और कार्तिक के साथ हों, उसे लगाना शुभ माना जाता है।

गलती ना करें

भगवान शिव जी या शिवलिंग पर सिंदूर, टूटे चावल, हल्दी, शंख से जल, केतकी, चम्पा या केवड़े का फूल के फूल गलती से भी ना चढ़ाएं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस दिशा में नहीं टांगे कपड़े, हो जाएंगे कंगाल