अक्सर लोग मंदिर में पूजा करने जाते हैं। मंदिर में पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है सफलता मिलती है।
मंदिर में पूजा करते समय लोग प्रसाद और फूल चढ़ाते हैं और ये फूल घर पर ले आते हैं। इनको घर पर लाना शुभ माना जाता है।
ये फूल सूख जाते हैं, ऐसे में लोग सोचते हैं कि इन फूलों का क्या करना चाहिए? इनसे जुड़े कुछ उपाय बताएंगे, जिनको करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
मंदिर में प्रसाद के रूप में मिले फूलों को प्रसाद के रूप में तिजोरी में रखना चाहिए। यह उपाय करने से धन संबंधी परेशानियां नहीं होती हैं।
वहीं, मंदिर से प्राप्त फूलों को किसी स्वच्छ जलराशि में भी प्रवाहित कर सकते हैं। ऐसा करने से दूषित जल भी स्वच्छ होगा।
पूजा में प्रसाद के रूप में फूलों को इधर-उधर फेंकने से बचना चाहिए। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वहीं, पूजा में प्राप्त फूलों को सूख जाने के बाद उनके बीजों को गमले या फिर क्यारियों में लगा सकते हैं, जिससे आंगन में पौधे खिल जाएंगे।
फूलों का इस तरह से इस्तेमाल करने पर पौधे उगेंगे और फूलों से घर-आंगन महकेगा। इसके साथ ही पॉजिटिविटी भी आएगी।
मंदिर में प्रसाद के रूप में मिले फूलों का इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com