किडनी को शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। डेली रूटीन की गलत आदतों की वजह से किडनी डैमेज भी हो सकती है।
किडनी की सेहत के लिए हमारी कुछ आदतें सही नहीं होती हैं। आइए जान लेते हैं कि समय रहते किन आदतों को सुधारने की जरूरत है।
अक्सर लोग ओवरईटिंग करते पाए जाते हैं। हालांकि, बेहद कम लोग इस बात का ध्यान रखते हैं कि इसका उनकी किडनी पर गलत असर पड़ रहा है।
रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद शरीर के लिए जरूरी है। नींद की कमी के चलते किडनी के डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
अगर आप सिगरेट और तंबाकू का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। इसका सीधा असर किडनी और लीवर के फंक्शन पर पड़ता है।
कुछ लोग पानी का सेवन कम करते हैं, लेकिन किडनी की सेहत के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है। ऐसा न करने पर किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है।
अधिकतर लोगों को प्रोसेस्ड फूड खाना अच्छा लगता है। हालांकि, किडनी की हेल्थ के लिए आपकी यह आदत सही नहीं है।
पेन किलर खाने से आपको दर्द से राहत जरूर मिलती है, लेकिन किडनी पर इसका बुरा असर पड़ता है। इस वजह से ज्यादा जरूरत न होने पर पेन किलर खाने से बचें।