रंग और गुलाल का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है। इसलिए त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए होली खेलने से पहले तेल या क्रीम लगा लेना चाहिए। इसकी जगह घी या मलाई का भी उपयोग किया जा सकता है।
रंग और गुलाल से बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बालों को रंगों से बचाने का प्रयास करें। संभव हो तो टोली आदि का उपयोग करें।
होली खेलते समय कई बार आंखों में भी रंग चला जाता है। ऐसा होने पर तुरंत आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए। इसके बाद भी तकलीफ बनी रहे तो डाक्टर से संपर्क करें।
सिल्वर रंग में एल्युमीनियम ब्रोमाइड का उपयोग किया जाता है। इसके कारण त्वचा के कैंसर के अलावा कई तरह की समस्याएं होती हैं। इसलिए सिल्वर रंग से दूरी बनाना ही अच्छा है।
होली की मस्ती में लोग बिना चिंता किए मिठाई और नाश्ता करते हैं। इस दौरान ज्यादा मसालेदार और शक्कर वाले खाद्य पदार्थ का सेवन हानिकारक हो सकता है।