अक्सर सभी के साथ कभी न कभी यह शिकायत होती है, जब उनका किसी काम में मन नहीं लगता है। इस स्थिति में तमाम कोशिश करने के बाद भी ध्यान भटक ही जाता है।
इस वजह से वर्क प्रोडक्टिविटी भी प्रभावित होती है। ऐसे में इस समस्या से राहत के लिए कुछ टिप्स अपनाई जा सकती हैं।
अगर बार-बार मन भटक रहा है तो इसके पीछे की वजह तनाव हो सकती है। तनाव की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है।
ऐसे में एक्सरसाइज का सहारा लिया जा सकता है। एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है और दिमाग भी एक्टिव होता है, जिससे काम में मन लगता है।
मन में हर समय कोई न कोई विचार आते रहते हैं, ऐसे में इनसे भागने की बजाय इन पर विचार करना चाहिए। जितना भी विचारों से भागने की कोशिश करेंगे, ध्यान बार-बार भटकेगा।
कई बार खाली होने पर मन में कई तरह के विचार आने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि खुद को कामों में व्यस्त रखें। व्यस्त रहने से फालतू विचार नहीं आते हैं और मन नहीं भटकता है।
मन बार-बार भटक रहा है तो इससे छुटकारा पाने के लिए मन में आने वाले विचारों को डायरी में लिखें। ऐसा करने से मन शांत होता है।
वहीं, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना थोड़ी देर मेडिटेशन करें। मेडिटेशन करने से मन शांत रहता है और ध्यान इधर-उधर नहीं भटकता है।
बार-बार ध्यान भटकने से बचाने के लिए इन टिप्स का पालन कर सकते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM