प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं जितना ज्यादा अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगी, बच्चा उतना ही स्वस्थ होगा।
प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय होता है, जो मां के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चा अंडा नहीं खाना चाहिए, इससे जी मिचलाना, उल्टी, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान अंगूर खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान भूलकर भी पपीता नहीं खाना चाहिए, इससे गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा कॉफी के अधिक सेवन से बचना चाहिए, यह भ्रूण के विकास को नुकसान पहुंचाता है।