फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है। लिवर शरीर का एक मुख्य अंग होता है। लिवर खाना पचाने के साथ ही शरीर से गंदगी निकालने का भी काम करता है। आइए जानते है कि फैटी लिवर होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से फैटी लिवर की समस्या होती है। जब लिवर में सूजन होती है, तो उसे फैटी लिवर के नाम से जाना जाता है।
इस समस्या में खानपान का ध्यान रखना चाहिए। फैटी लिवर के मरीजों को कई चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए वरना समस्या और बढ़ सकती है।
फैटी लिवर के मरीजों को तेल मसाले वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी चीजों को खाने से समस्या बढ़ने लगती है।
फैटी लिवर होने पर मीठे चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। इस समस्या में मीठे चीजें बेहद ही हानिकारक साबित होती है।
अक्सर लोगों को मलाई वाली दूध पीना पसंद होता है, लेकिन यदि आप फैटी लिवर के रोगी है, तो उस तरह की दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
फैटी लिवर होने पर हाई कैलोरी फूड्स का भी सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक कैलोरी वाले फूड्स का सेवन समस्या को बढ़ाता है।
फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए खानपान का ख्याल रखना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ