कोलेस्ट्रॉल होगा नेचुरली कम, खाएं ये 5 चीजें


By Prakhar Pandey25, Sep 2023 08:33 AMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या का शिकार हो रहे है। आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसी चीजों के बारे में, जिसे खाने से कोलेस्ट्रॉल नेचुरली कम होने लगेगा।

खराब कोलेस्ट्रॉल

एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से खून की नसें या धमनियां रुक सकती है। जिससे दिल के दौरे, स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 

खाने की चीजें

कोलेस्ट्रॉल की समस्या को खानपान से भी कंट्रोल किया जा सकता है। डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

साबुत अनाज

फलियां जैसे दाल, चना, बीन्स आदि आपके पाचन तंत्र में एक तेल जैसा पदार्थ बना देता है। यह कोलेस्ट्रॉल के साथ जुड़कर शरीर से समस्या को दूर करता हैं।

लहसुन के फायदे

लहसुन आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए वैसे तो कई मायने में फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी यह सहायक माना जाता है।

नट्स खाएं

ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का भंडार होता है। नट्स में फाइटोस्टेरॉल नामक तत्व होता हैं जो आपकी इंटेस्टाइन में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण में बाधा डालते है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

केल, पालक जैसी गहरे रंग की हरी पत्तेदार सब्जियां भी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। हरी सब्जियां न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल के लिए बल्कि आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है।

सोया चंक्स

25 ग्राम सोया चंक्स प्रोटीन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलता है। सोयाबीन की सब्जी का सेवन भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने के काम आता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हेल्दी स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये बीन्स