हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि रामनवमी के दिन क्या उपाय करने चाहिए-
राम नवमी के दिन सुबह-स्नान ध्यान के बाद बालकांड का पाठ करें और ऐसा करने से सुख-शांति का वास होता है।
राम नवमी पर तुलसी के 108 पत्तों पर श्री राम लिखें और इसकी माला बनाकर भगवान राम को चढ़ाएं।
राम नवमी के दिन राम मंदिर में सवा किलो चने की दाल और गुड़ का दान करें। ऐसा करने से मनचाही सफलता मिलती है।
जीवन में धन लाभ पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर 11 दीपक जलाएं और श्री राम दरबार की पूजा करें।
राम नवमी के दिन श्रीरामचरितमानस का पाठ करना शुभ होता है और ऐसा करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
रामनवमी के दिन ये उपाय करने चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM