पूर्णिमा के दिन क्या खरीदना चाहिए?


By Ayushi Singh17, Aug 2024 03:40 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन क्या खरीदना चाहिए

सोना-चांदी

पूर्णिमा के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन-धान्य का भंडार भरा रहता है और इससे धन की कमी भी नहीं होती है।

नारियल

अगर घर की दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं, तो पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल को माता लक्ष्मी के सामने चढ़ाए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और बरकत भी बनी रहती है।

पलाश का फूल

पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के सामने पलाश के फूल अर्पित करने से घर में आर्थिक संकट दूर होता है  और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

कपड़े खरीदे

पूर्णिमा के दिन गुलाबी और लाल रंग माता लक्ष्मी के प्रिय है। इस दिन इन रंगों के कपड़े खरीद कर माता लक्ष्मी को अर्पित करने से वह प्रसन्न होती है और घर में वास भी करती है।

चने की दाल लाए

पूर्णिमा के दिन चने की दाल को खरीद कर घर लाना चाहिए। चने की दाल का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। जिस इंसान के कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो इस दिन चने की दाल को घर लाने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

श्री यंत्र

पूर्णिमा के दिन श्री यंत्र को खरीदने से धन लाभ होता है।  इससे कारोबार में धन लाभ के साथ कारोबार में सफलता भी प्राप्त होती है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

इन चीजों को पूर्णिमा के दिन खरीद सकते हैं । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रक्षाबंधन के दिन इन उपायों को करने से होगा धन लाभ