नए तवे पर सबसे पहले क्या बनाएं?


By Ayushi Singh30, Jan 2025 11:40 AMnaidunia.com

रसोई में तवा का विशेष महत्व है। इसे रोटी और पराठे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू धर्म में तवे से संबंधित कई नियम और उपाय बताए गए है। आइए जानते हैं कि नए तवे पर सबसे पहले क्या बनाएं-

रोटी बनाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में नया तवा लाते हैं तो सबसे पहले इसपर रोटी बनाना चाहिए। साथ ही, इसे शुभ माना जाता है।

गाय या कुत्ते को खिलाएं

नए तवे पर रोटी बनाने के बाद कुत्ते या गाय को पहली रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करना काफी फलदायी माना जाता है।

घर में सुख-समृद्धि

नए तवे पर रोटी बनाकर जानवर को खिलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और शांति का वास होता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

कहा जाता है कि नए तवे पर रोटी बनाना शुभ माना जाता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

होता है धन लाभ

नए तवे पर रोटी बनाने से जीवन में धन लाभ होता है और इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

घर में लाता है बरकत

माना जाता है कि घर में नया तवा लाने से घर में बरकत आती है और इससे जीवन में कई लाभ भी प्राप्त होते हैं।

नए तवे पर सबसे पहले रोटी बनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पारिजात का पौधा दे सकता है दुर्भाग्य को निमंत्रण