नवरात्रि में क्या दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh05, Oct 2024 08:56 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में नवरात्रि के दिनों में दान करना शुभ माना जाता है। इससे देवी मां की कृपा बनी रहती है और सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में क्या दान करना चाहिए-

अनाज का दान

नवरात्रि में गेहूं, चावल, दाल आदि अनाज का दान करना शुभ होता है। इससे गरीबों की सहायता होती है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

कपड़ों का दान

नवरात्रि के दिनों में किसी को नए कपड़े या बर्तन का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे गरीबों को मदद मिलती है।

फल का दान

नवरात्रि के दिनों में फलों और मिठाइयों का दान करना अच्छा माना जाता है, जिससे जरूरतमंदों को आनंद मिलता है।

पुस्तकों का दान

नवरात्रि के दिनों में धार्मिक पुस्तकें, जैसे कि रामायण या गीता, दान करने से ज्ञान और भक्ति का संचार होता है। इससे देवी-देवता की कृपा बनी रहती है।

फूलो का दान

नवरात्रि के दिनों में फूलों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवता की कृपा बनी रहती है और मनोकामना भी पूरी होती है।

पानी का दान

नवरात्रि के दिनों में जरूरतमंदों को पानी पिलाना शुभ माना जाता है और इससे मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है।

नवरात्रि में इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मन नहीं होगा मायूस, आजमाएं वास्तु शास्त्र के 5 उपाय