सावन अमावस्या का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। अमावस्या के दिन पौधों को लगाने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही, इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
हिंदू धर्म में अमावस्या के दिन काले तिल का दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि काले तिल का दान करने से इंसान को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं और कुंडली से बुरे ग्रहों का प्रभाव खत्म होता है।
अमावस्या के दिन दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन खासकर दान करने की परंपरा है। इस दिन धन का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।
इस दिन दान करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है और सुख, समृद्धि मिलती है। इसके साथ ही, मूंग दाल का दान करने से बुध की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है।
अमावस्या के दिन कपड़ों को दान में दिया जा सकता है। इस दिन जरूरतमंदों और गरीबों को कपड़े देना अत्यधिक महत्वपूर्ण कहा जाता है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
इस दिन अन्न का दान करने से बहुत सारे ग्रह दोषों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही, जीवन में कई संकटों से छुटकारा मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
इस दिन काले चने का दान करने से शनि और सूर्य की स्थिति को मजबूत होती है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और कई मनोकामना भी पूरी होती है।
इन चीजों का अमावस्या के दिन दान कर सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM