तकिए के नीचे क्या रखकर सोने से भाग्य खुलता है?


By Sahil03, Aug 2024 06:19 PMnaidunia.com

तकिए के नीचे क्या रखकर सोएं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तकिए के नीचे कुछ चीजों को रखना शुभ होता है। इतना ही नहीं, ये चीजें व्यक्ति का भाग्य चमकाने में भी मदद करती है।

1 रुपए का सिक्का रखें

तकिए के नीचे 1 रुपए का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। ऐसा नियमित तौर पर करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

चांदी का सिक्का

पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए तकिए के नीचे चांदी का सिक्का रखें। माना जाता है कि इस उपाय को अपनाने से धन की देवी कृपा बरसाती हैं।

मोर पंख तकिए के नीचे रखें

तकिए के नीचे मोर पंख रखने से घर में सुख-शांति आती है और परिवार वालों के बीच प्रेम बढ़ता है। इतना ही नहीं, ऐसा रोजाना करने से कार्यों में सफलता भी मिलती है।

लौंग और इलायची रखें

शास्त्रों के मुताबिक, तकिए के नीचे लौंग और इलायची रखने से व्यक्ति को संकटों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसा भी कहा जाता है कि यह उपाय व्यक्ति की सभी परेशानियों को दूर कर देता है।

तकिए के नीचे रखें कपूर

कपूर को तकिए के नीचे रखने से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। इसके लिए कपूर के टुकड़ों को लाल कपड़े में बांधकर रख दें।

सौंफ रखकर सोएं

भाग्य चमकाने के लिए तकिए के नीचे सौंफ रखकर सोएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाएंगी।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन स्थानों पर रखेंगे पानी, वरना जीवनभर रहेंगे परेशान