राधा अष्टमी पर क्या दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh11, Sep 2024 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में राधा अष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन राधा जी की कृपा पाने के लिए लोग पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कि राधा अष्टमी पर क्या दान करना चाहिए-

हरी सब्जियों का दान

राधा अष्टमी के दिन हरी सब्जियों का दान करने से मन प्रसन्न होता है और इससे जीवन में सम्मान भी बढ़ता है।

फल का दान

राधा अष्टमी के दिन फल का दान करने से जीवन की सारी मनोकामना पूरी होती है और कृपा प्राप्त होती है।

तेल का दान

राधा अष्टमी के दिन तिल के तेल का दान करने से सारी परेशानियां दूर होती है और खुशहाली बनी रहती है।

कपड़ों का दान

इस दिन कपड़ों का दान करने से गरीबों को मदद मिलती है और इससे आपको आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

दाल का दान

इस दिन दाल का दान करने से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है और इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

हरी चूड़ियां का दान

इस दिन हरी चूड़ियां का दान करना शुभ माना जाता हैं। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है और प्रेम भी बढ़ता है।

राधा अष्टमी पर इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

क्या घर में त्रिशक्ति चिन्ह लगा सकते हैं?